फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा कार्यकर्ता को पीटने के मामले में थाने पहुंची मंत्री प्रतिभा शुक्ला

बर्रा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता को जमीनी विवाद में पीटने के मामले में कार्रवाई न करने पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने रविवार को बर्रा थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर छह बार फोन किया। थानेदार ने फोन नहीं उठाया तो वह थाने पहुंच गईं। सूचना पाकर एडीसीपी साउथ थाने पहुंचे और गिरफ्तारी का भरोसा दिया। थानेदार की लापरवाही की जांच एसीपी से कराने का बात कह मंत्री को शांत कराया। जरौली निवासी महेश तिवारी ने बताया कि उनके रिश्तेदार ने प्रॉपर्टी का काम करने वाले विकास पाल से प्लॉट खरीदा था। बाद में पता चला कि प्लॉट अनुसूचित जाति के एक शख्स का है तो उसे बेच दिया। रिश्तेदार को न्यायालय से समन प्राप्त हुआ। शिकायत करने पर महेश ने विनोद को फोन किया। विनोद ने अपने गेस्टहाउस बुलाकर साथियों के साथ पीट दिया। महेश अपने बेटे के साथ थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें