फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मेधावियों, डॉक्टरों और सिविल डिफेंस कर्मियों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री (होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा) धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को टिकरा स्थित बीएसएस स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं, डॉक्टरों और सिविल डिफेंस कर्मियों को सम्मानित किया। समारोह में मंत्री ने मेधावियों, चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले डॉक्टरों तथा सिविल डिफेंस कर्मियों को प्रतीक चिह्न और मोतियों की माला देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं और उन्हें समाज में अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक आशीष बाजपेई, निदेशक राखी बाजपेई, प्रधानाचार्या पूनम शुक्ला, प्रबंधक एस.सी. बाजपेई और डिविजनल वार्डन कैफ मोहम्मद खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें