महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर ओवरब्रिज में एक तेज रफ्तार मिनी लोडर आगे खड़े ट्रक में जा घुसी जिसमें लोडर चालक गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक शिवशरण ने बताया लगभग बीस मिनट पूर्व अचानक मेरी गाड़ी ब्रिज में खराब हो गई थी जिसको मैं बनाने का प्रयास कर ही रहा था तभी ये हादसा हो गया।