फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : माता की चौकी में महापौर ने की आरती व गाए भजन

मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में महापौर प्रमिला पांडेय की ओर से बुधवार को माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने मातारानी के गीत गाए व भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर ने मां दुर्गा की आरती करके किया। महापौर ने कहा कि यह आयोजन कई वर्षो से हो रहा है। माता से राष्ट्र के सभी प्राणियों की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। यहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमलता कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह, पूर्व पार्षद निर्मल मिश्रा, नमिता मिश्रा, नीलम चौरसिया, पार्षद नवीन पंडित, आनंद शुक्ला, पवन पांडेय, राम नारायन, सौरभ देव, नीरज बाजपेई, अभिषेक गुप्ता मोनू, संतोष साहू, अंजुली आदर्श दीक्षित, शुभा विनय शुक्ला, शालू सुनील कन्नौजिया, अभिनव शुक्ला आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें