गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भीतरगांव घाटमपुर की बाजारों का नजारा पूरी तरह बदल चुका है। हर तरफ केसरिया, सफेद और हरे रंग की छटा बिखरी हुई है। मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों की छोटी दुकानों तक, हर जगह तिरंगे की धूम है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को तिरंगे झंडों, गुब्बारों और रिबन से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया।