जालौन के एट में रहने वाले धर्मेंद्र अपनी मां माया देवी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए बिठूर आए हुए थे। रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बैरिकेडिंग के बाहर ही रोक दिया करीब आधे घंटे तक धर्मेंद्र हाथ में अस्थि कलश लिए हुए सुरक्षा अधिकारियों से गुहार लगाता रहे। जब सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया के कैमरों को चलते हुए देखा तब उन्होंने धर्मेंद्र को बिठूर के अंदर जाने की अनुमति दे दी।