कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी पर खेत में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।