विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में पहला स्थान बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भारतीय टीम की पहली पारी यादगार रहेगी। इस पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा ने पहली और दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर की। तो दूसरी छोर पर खड़े सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी कप्तान का साथ देते हुए जोरदार शॉर्ट लगाने शुरू किया। दोनों ने मिलकर तीन ओवर में ही 51 रन बना डाले।