फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई भगवान जगन्नाथ की छठी, कढ़ी-चावल का लगाया भोग

Shikha Pandey Updated Sun, 19 Jul 2026 11:19 PM IST

मरहला चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस और गोपीनाथपुरम स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में रविवार को पूजा अर्चना के साथ भगवान जगन्नाथ की छठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान जगन्नाथ को कढ़ी-चावल व दही बड़े का भोग लगाया गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान की छठी का प्रसाद ग्रहण किया। श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में मरहला चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में श्रद्धा व उत्साह के साथ छठी का पर्व मनाया गया। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार जगन्नाथपुरी में भगवान जगन्नाथ को रथयात्रा के बाद इसी दिन उनके मूल निवास पर वापस लाया जाता है। इसी अवसर पर भगवान की छठी का आयोजन कर विशेष पूजा और भोग लगाया जाता है। इस दौरान समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अंकुर शुक्ला, अंजनि अग्निहोत्री, रूद्र शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, नील कमल दीक्षित, कमल वर्मा, नीरज व अनूप साहू आदि मौजूद रहे। उधर, गोपीनाथपुरम स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पं. अवधेश बाजपेयी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। इस मौके पर संदीप पांडेय, श्रीकांत पांडेय, केडी त्रिवेदी, प्रमोद त्रिवेदी, प्रदीप शुक्ला, विकास मिश्रा, तारकेश्वर पांडेय, विकास मिश्रा व अनुराग बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें