पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को अटल घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि अटलजी के विचारों को मूर्त रूप देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। बताया कि 25 दिसंबर को इसी घाट पर सुबह सात बजे स्वच्छता कार्यक्रम के साथ ही उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में नीतू सिंह, दिनेश राय, अवध बिहारी मिश्रा, चंचल भदोरिया, शीलू पांडे, विकास सिंह भोले, अशोक सिंह दद्दा, निर्मल तिवारी, ललित मिश्रा, रामप्रसाद कनौजिया आदि माैजूद रहे।