उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कानपुर नगर की जिला प्रबंध समिति की बैठक रविवार को कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने की। बैठक में रिक्त चल रहे जिला मंत्री पद हेतु घाटमपुर के व्यापारी ललित सोनी का नाम प्रस्तावित किया गया। प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के उपरांत प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान करते हुए वर्ष 2022–2027 कार्यकाल के लिए उन्हें जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया।