भीतरगांव ब्लाक के कुंदौली गांव में आयोजित दंगल में विभिन्न प्रदेशों के आए पहलवानों ने कुश्तियों में दांवपेंच लगा एक दूसरे को पटकनी देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आयोजक आशू सिंह राणा ने बताया दंगल में छोटी बड़ी 28 कुस्तियां कराई गई। सबसे आखिरी कुस्ती पंजाब के कुलबीर सिंह और कानपुर के संजू पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी, जिसका इनाम 31 हजार रुपये रखा गया था।