कानपुर में शुक्रवार सुबह डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एचआरएमएस पोर्टल के बारे में जिला कृषि अधिकारी को जानकारी न होने पर डीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। वहीं, विकास भवन में गंदे शौचालय और टोटी में पानी न आने पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।