कानपुर में पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव इंप्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन संजय त्रिवेदी की अगुवाई में शुक्रवार को पीएनबी शाखा नरोना के बाहर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगें उठाईं। कर्मचारी पांच दिन की बैंकिंग की मांग कर रहे हैं।