कानपुर में नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत कस्बे में गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसमें बीघे भर से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है। सरसौल के रहने वाले किसान बउवा सिंह के खेतों में आग लगी है। पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया कि लगभग पचास से साठ हजार तक का नुकसान हुआ है।