महाराजपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार शाम अचानक गांव के बाहर जंगल में भीषण आग लग गई। लपटें उठते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी साथ ही ट्यूबवेल और बाल्टियों से पानी भरकर झाड़ियों में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया फिलहाल स्थिति सामान्य है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर आग विकराल रूप ले लेती तो सैकड़ो बीघे गेहूं की फसल जल सकती थी लेकिन सूझबूझ से बड़ी अनहोनी टल गई। जाजमऊ फायर स्टेशन प्रभारी राहुल नंदन ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की एक यूनिट मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है मामले की जांच जारी है।