फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तेज आंधी ने उड़ाई धूल, झमाझम बारिश के साथ बदला मौसम

कानपुर में मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी चलने लगी। इसके कुछ देर बाद शुरू हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। चकेरी क्षेत्र की कई सड़कों पर सन्नाटा सा नजर आया, जहां आमतौर पर भीड़ रहती है। बारिश के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रुक गए, जिससे यातायात भी धीमा पड़ गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण ठंडा हो गया। हालांकि आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी सूचनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें