लगातार हो रही बारिश के बीच कानपुर-फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर बिल्हौर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। ट्रैक पर जलभराव के कारण ट्रेनों को कॉशन के साथ गुजारा जा रहा है। रेलवे ट्रैक पर पानी जमा होने से रेल परिचालन की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश से पहले नालों और जलनिकासी के रास्तों की पर्याप्त सफाई नहीं कराई गई। नालियां और नाले चोक होने के कारण लगातार हो रही बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है और रेलवे ट्रैक की ओर पहुंच रहा है। इससे स्टेशन के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई है।