साइबर पुलिस और एडीसीपी ऑपरेशंस सुमित सुधाकर रामटेके की टीम ने साइबर ठगी की रकम 250 करोड़ के अवैध लेनदेन के आरोपी और 50 हजार के इनामी आरोपी राजवीर को पकड़ा है। उसके साथी शुभम सिन्हा को बर्रा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट कर लिया है। गिरोह का सरगना सुल्तान मिर्ज़ा, फरार। नेपाल और दुबई में होने की आशंका। इससे पहले पुलिस ने 30 अप्रैल को साइबर के ठग साथी 4 बैंककर्मियों को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि साइबर ठग ने चारों बैंककर्मियों को 40 लाख रुपए दिए थे। वहीं गिरोह का अब मुख्य आरोपी बिहार, सासाराम निवासी अभय शुक्ला उर्फ सुल्तान मिर्जा की तलाश में पुलिस लगी है। आरोपियों ने बताया कि सुल्तान मिर्जा वर्तमान समय में दुबई में है। शिवम पीएसआईटी से बैचलर ऑफ ऑफ टूरिज्म का कोर्स कर चुका है, जबकि अभय शुक्ला पीएसआईटी से बीटेक कर चुका है।