साढ़ थाना क्षेत्र के देवषङ गांव में खेतों में बने एक सुनसान मकान में रह रहे मोहम्मद कल्लू और उनकी पत्नी शाहजहां पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। लुटेरे दंपति की बाइक और सीसीटीवी उपकरण लूट ले गए, जबकि गंभीर रूप से घायल पीड़िता अपनी दो साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर मदद के लिए 500 मीटर तक दौड़ती रही।