20 लाख रुपये से अधिक के गोलमाल के आरोप में सैबसू ग्राम प्रधान, तीन वीडीओ व मनरेगा तकनीकी सहायक सहित छह लोगों पर खंड विकास अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज होने से बिल्हौर क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधानों में नाराजगी है। सोमवार को प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मोहद्दीनपुर प्रधान राजकुमार भदौरिया, महिगवां प्रधान अजीत सिंह, चोरसा प्रधान धीरेंद्र सिंह, बिल्हौर देहात प्रधान वीरेंद्र कटियार, नसिरापुर प्रधान रामेंद्र कटियार, खाड़ामऊ प्रधान जैनेंद्र कुमार सहित एक दर्जन से अधिक प्रधान विकास खंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सभी ने सैबसू प्रधान पर हुई कार्रवाई को स्थगित करने की मांग की। सभी प्रधानों ने बीडीओ नेम चंद्र को ज्ञापन भी सौंपा। उधर ग्राम प्रधान विमलेश मिश्रा ने बताया कि जो 20 लाख रुपये के गबन के आरोप लगाकर उन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। राजनैतिक दबाव में उन पर कार्रवाई हुई है।