भौती पांडव नदी पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों छोर पर हाईवे के किनारे खड़े वाहन हादसों को दावत दे रहे हैं जबकि हाईवे पर कोई भी वाहन खड़ा करना मना है। इसके बावजूद भी वहां खड़े किए जा रहे हैं जबकि हाईवे में खड़े वाहनो से टकराने के दौरान कई बड़े हादसे से हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है।