चकेरी के शिवकटरा में शुक्रवार रात दो ट्रक चालकों के बीच हुई बहस के बाद उन्होंने अपने वाहन बीच सड़क पर खड़े कर दिए, जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस के हस्तक्षेप और चालकों को फटकार लगाने के बाद ट्रकों को हटवाया गया और यातायात बहाल हुआ। इस दौरान राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।