फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मानसूनी बारिश के बाद गुलमेहंदी और जाफरी गेंदे के फूलों की पौध की रोपाई शुरू

मानसूनी बारिश के बाद गुलमेंहदी और जाफरी गेंदे के फूलों की पौध की रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। पेम और गोसाइनपुर गांवों में किसान बड़े पैमाने पर गुलमेंहदी की खेती करते हैं। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद किसान पौध रोपाई में जुट गए हैं।किसानों के अनुसार गुलमेंहदी की फसल कम समय में तैयार हो जाती है और इसकी बाजार में अच्छी मांग रहती है। शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों और सजावट में इन फूलों का व्यापक उपयोग होने से किसानों को बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद है। पेम और गोसाइनपुर के कई किसान वर्षों से फूलों की खेती कर रहे हैं। मानसून की अच्छी बारिश से इस बार फसल की पैदावार बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है। खेतों में पौध रोपाई के दौरान किसान परिवारों के साथ मेहनत करते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें