फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सरसौल में पशुपालक किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर, वैज्ञानिक तकनीकों और योजनाओं की दी जानकारी

प्रसून शुक्ला Updated Sat, 21 Mar 2026 02:53 PM IST

कानपुर के सरसौल विकास खंड में पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से 20 मार्च को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालक किसानों ने भाग लेकर आधुनिक तकनीकों की जानकारी हासिल की। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों, पशु स्वास्थ्य देखभाल और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि आधुनिक पद्धतियों को अपनाकर वे पशुओं की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं और अपनी आय में इजाफा कर सकते हैं। शिविर में मोबाइल वेटरनरी यूनिट के टोल फ्री नंबर 1962 के जरिए घर पर पशु उपचार की सुविधा की जानकारी दी गई। इसके अलावा राष्ट्रीय पशुधन मिशन, चारा विकास योजना, पोल्ट्री एवं मुर्गी पालन, कृत्रिम गर्भाधान, उन्नत नस्ल कार्यक्रम और पशुधन बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने खुरपका-मुंहपका और ब्रुसेलोसिस जैसी बीमारियों के नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी भी दी और समय पर टीकाकरण कराने पर जोर दिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप गौतम और डॉ. बालेंद्री सोनकर ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी, जिससे वे कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल कर सकें और पशुपालन को लाभकारी बना सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें