फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जियोटैगिंग ऐप व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, मंडी निदेशक को ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पाद व्यापार और उससे जुड़े उद्योगों के लिए प्रस्तावित जियोटैगिंग ऐप आधारित वाहन लोडिंग-अनलोडिंग की समानांतर ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कानपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय वाजपेयी, जिलाध्यक्ष अनुराग जायसवाल और जिला वरिष्ठ महामंत्री गोपाल शुक्ला के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में नई व्यवस्था को स्थगित या वापस लेने की मांग की गई। व्यापारियों ने मंडी सचिव को विस्तार से बताया कि वर्तमान में कृषि उत्पाद खरीद-बिक्री के लिए 6-आर, 9-आर, गेट पास और प्री-एराइवल स्लिप जैसी ऑनलाइन व्यवस्थाएं पहले से प्रभावी हैं, जिनसे मंडी शुल्क निगरानी पर्याप्त रूप से हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें