फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फंसी रकम वापस दिलाने में मदद करेगा व्यापार मंडल

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बुधवार को बांसमंडी स्थित अजय कॉम्प्लेक्स में रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों ने अलग-अलग जिलों में व्यापारियों की फंसी रकमों की समस्या बताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन-जिन शहरों से जुड़ी समस्या है, वहां के व्यापारियों की सूची उपलब्ध कराएं। इसके बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के स्थानीय व्यापार मंडल के सहयोग से समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर कृपाशंकर त्रिवेदी, रामेश्वर गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, गुलशन जायसवाल, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें