फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश, भारत माता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

हाथों में लहराता तिरंगा, देशभक्ति के नारों और बैंड की धुनों के बीच बुधवार को शहर की सड़कों पर राष्ट्रप्रेम का सैलाब नजर आया। जिला प्रशासन के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरसैया घाट से ग्रीनपार्क स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों शहरवासियों, विद्यार्थियों, युवाओं, एनसीसी कैडेटों, स्काउट, सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान मार्ग भारत माता की जय और अमर शहीदों के जयकारों से गूंजता रहा। यात्रा का प्रमुख आकर्षण भारत माता की झांकी रही। छात्राओं ने भारत माता के साथ वैज्ञानिक, अधिवक्ता, पुलिसकर्मी और प्रशासक की भूमिकाएं निभाईं। झांकी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से 1950 में संविधान लागू होने और आधुनिक भारत की विकास यात्रा को प्रस्तुत किया गया। ग्रीन पार्क पहुंचने पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन हुआ। तिरंगा थीम पर बने सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा में विधायक सुरेंद्र मैथानी, सरोज कुरील, नीलिमा कटियार, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ अभिनव जे. जैन, प्रशिक्षु आईएएस संदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिंहा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें