तिरंगा कांवड़ यात्रा सेवा समिति की ओर से मंगलवार को तीसरे वर्ष सरसैया घाट से जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर तक तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों बाबा सिद्धनाथ भक्तों ने कांवड़ उठाकर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यात्रा में भारत माता समेत विभिन्न झांकियां भी शामिल रहीं।