कानपुर की जल निगम कॉलोनी में तीन दिनों तक बिजली गुल रहने से निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते कई लोग रिश्तेदारों के यहाँ रहने चले गए थे। सोमवार को बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी। केस्को की कार्यप्रणाली को लेकर कॉलोनी वासियों में भारी रोष है।