फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चेट्रीचंड महोत्सव में जुटा सिंधी समाज, मेले में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

भारतीय सिंधु सभा कानपुर ने रविवार को शास्त्रीनगर स्थित सिंधी कॉलोनी में चेट्रीचंड महोत्सव मनाया। इस अवसर पर हेमू कालाणी पार्क से वाहन रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य हेमू कालाणी के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाना था। विधायक सुरेंद्र मैथानी और भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अगनानी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली सिंधी कॉलोनी से शुरू हुई रैली ने कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। शहर के सिंधी मंदिरों और पंचायतों में रैली का स्वागत किया। उन्होंने शाॅल और फूल माला पहनाकर प्रसाद वितरित किया। रैली तीन विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी, जहां विधायकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। शाम को शास्त्री नगर स्थित हेमू कालाणी उद्यान में एक मेले का आयोजन हुआ। मेले में बाहर से आए सिंधी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। युवा वर्ग ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में हजारों सिंधी परिवारों ने एकता का संदेश दिया। अंत में पुरस्कारों का ड्रॉ आयोजित हुआ। इसमें बाइक, पांच सोने के सिक्के और अन्य पुरस्कार बांटे गए। यहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, आरएसएस के प्रांत प्रचारक राम सिंह, सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण व उत्तर जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और अनिल दीक्षित उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें