सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोमनपुर में स्थित बी एस शिक्षा निकेतन का स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पहुंची ब्लॉक प्रमुख सरसौल डॉ विजय रत्ना तोमर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। ब्लॉक प्रमुख सरसौल डॉ विजय रत्ना तोमर द्वारा शिक्षा के महत्व, अनुशासन और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भाषणों और पुरस्कार वितरण के साथ शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।