मंधना में तकिया मस्जिद के ठीक सामने सीवर के पानी से भरा हुआ एक बड़ा गड्ढा है और लगातार यह गड्ढा आकार में बढ़ता चला जा रहा है। गड्ढा सड़क के ठीक किनारे हैं और करीब तीन से चार फीट सड़क भी इसी गड्ढे में समा चुकी है। ऐसे में यहां नमाज पढ़ने आने वाले और सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।