फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से 23 से 28 फरवरी तक गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए ट्रायल गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के दम पर श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित टीम में दीपा उपाध्याय, मुस्कान भारती, कायनात, माही, प्रिया सागर, तबस्सुम बानो, श्रेयशी प्रजापति, काजल कुमारी, वानिया सैफ, प्रीति, सानिया, पल्लवी, दिव्यांशी, रश्मी, खुशबू, रागिनी को स्थान दिया गया है। ग्रीनपार्क के शाहिद खा को कोच नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें