महाराजपुर के डोमनपुर मजरा गौशाला में 18 वर्षीय मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि बीमारी के कारण जान गई, जबकि चर्चा है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।