फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सुहानी ने बिना देखे नोट का सीरियल नंबर बता सबको हतप्रभ कर दिया

देश और विदेश में अब तक 5 हजार से अधिक स्टेज शो कर चुकी जादूगर व माइंड रीडर सुहानी शाह ने जैसे ही बिना देखे किसी दूसरे के 500 रुपये के नोट का सीरियल नंबर बताया फिक्की फ्लो कानपुर की महिला सदस्यों ने आश्चर्य से दांतों तले उंगलिया दबा ली। 7 साल की उम्र से स्टेज शो कर सुहानी ने इसके दूसरे के दिमाग मे कौन सा प्रश्न और कौन सा उत्तर है इसका जवाब व्हाइट बोर्ड पर लिख सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। सुहानी की जादूगरी और माइंड रीडिंग प्रतिभा पर जमकर तालियां बजी। सुहानी ने मैचिंग पेंटिंग बनाकर सबको आश्चर्य से भर दिया। मैनावती मार्ग स्थित पुरषोत्तम ग्रीन्स में आयोजित फिक्की फ्लो कानपुर के चैप्टर के इनचैन्टेड माइंड ऑर मैजिक शो में सुहानी ने सबको कुछ पल के लिए सम्मोहित कर दिया। इस मौके पर फिक्की फ्लो स्किलिंग सेंटर की शुरुआत की गई। इस मौके पर चेयरपर्सन कृति श्रॉफ, कार्यक्रम अध्यक्ष किरण अग्रवाल व अनंता स्वरूप, श्वेता महेश्वरी, आरती पंजाबी, श्वेता श्रीवास्तव, प्रीती नेमानी, अनुराधा वर्मा, कनिका वैद समेत करीब 300 फिक्की फ्लो चैप्टर कानपुर के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें