फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: समय पर स्कूल पहुंचे नौनिहाल, बेहटा गंभीरपुर में 9:30 बजे तक नहीं पहुंचीं शिक्षिकाएं

कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक के बेहटा गंभीरपुर गांव में शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है। जहां एक ओर शासन स्कूलों में समयबद्धता पर जोर दे रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह उच्च प्राथमिक विद्यालय में 30 से अधिक छात्र-छात्राएं समय पर स्कूल पहुंच गए, लेकिन सुबह 9:30 बजे तक कोई भी शिक्षिका विद्यालय नहीं पहुंची। इस दौरान बच्चे स्कूल परिसर में इधर-उधर खेलते और शिक्षकों का इंतजार करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति अक्सर देखने को मिलती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें