अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में कपड़ा कारोबारी द्वारा जन्मदिन पर महज 16 मिनट के लिए 16 रुपये में सामान बेचने की सेल रखी गई थी। इस सेल में भारी भीड़ उमड़ने से भीषण जाम और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।