कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम के न्यू पवेलियन सभागार में स्कोरर और अंपायरों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में खेल विशेषज्ञों ने अंपायरिंग के नियमों, स्कोरिंग की बारीकियों और आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।