सिंहपुर से मंधना वाया प्रेमपुर मार्ग बारिश के बाद जर्जर हालत में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों के लिए परेशानी बढ़ गई है। पानी भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है।