कानपुर के हमेशा गुलजार रहने वाले लाल बंगला बाजार और नई सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह मानसूनी बारिश के चलते सन्नाटा पसरा नजर आया। बारिश और जलभराव के कारण बाजारों में आम दिनों जैसी रौनक गायब रही और कुछ महिलाएं ही छाता लगाकर खरीदारी करने के लिए बाहर निकलती दिखाई दीं।