कानपुर के बिठूर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो पास-पास स्थित शिव मंदिरों में शिवलिंग और नंदी की प्रतिमाएं खंडित मिलने से हड़कंप मच गया। सभासद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना से उपजे तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।