कल्याणपुर नया शिवली रोड शिवा विहार जंगलेश्वर मंदिर के आसपास के पूरे मोह्हले में सीवर का पानी भरा हुआ है। नालियां चोक होने की वजह से घरों की देहरी के करीब तक सीवर का बदबूदार पानी भरा हुआ है।स्थानीय लोगो ने क्षेत्रीय विधायिका को भी पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया लेकिन का समाधान नहीं हुआ। नगर निगम के कर्मचारियों से नाली सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की। रोजाना सैकड़ों लोग सीवर के पानी से होते हुए मंदिर दर्शन करने जाने के लिए मजबूर है। सीवर का पानी भरा होने की वजह से बच्चे भी गलियों में नही खेल पाते हैं।