फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नरवल तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस

Shikha Pandey Updated Sat, 07 Mar 2026 07:35 PM IST

नरवल तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल साठ शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। ग्राम नरवल निवासी सोनी ने घरेलू बिजली बिल गलत बनाए जाने की शिकायत की जबकि ग्राम सचौली के प्रहलाद ने सड़क निर्माण में उनकी भूमि अधिग्रहण से छूटने का मुद्दा उठाया। साढ़ डिफेंस कॉरिडोर में कार्यरत शोभित ने आरोप लगाया कि ठेकेदार सत्येंद्र यादव उसके लैपटॉप और दस्तावेज वापस नहीं कर रहे और पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही। एसडीएम ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें