कानपुर के साढ़ कस्बे में शुक्रवार दोपहर उस समय अजीब स्थिति देखने को मिली जब मां कालिका पेट्रोल पंप पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। पेट्रोल और डीजल लेने पहुंचे वाहन चालकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा, क्योंकि पंप पर ईंधन उपलब्ध नहीं था। पंप परिसर में मौजूद कमरे में दोनों कर्मचारी सोते हुए मिले। जगाने पर कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित है, जिसके चलते बिक्री भी नहीं हो पा रही है। इस वजह से पंप पर वाहनों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है।