फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिनदहाड़े दुकान से 35 हजार की चोरी, दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े सरसौल कस्बे में नन्देश्वर ट्रेडिंग कंपनी की दुकान से 35 हजार रुपये चोरी हो गए। दो बाइक सवार युवक दुकान पर पहुंचे और चूनी चोकर के दाम पूछने लगे तभी दुकान के बाहर एक ट्रक चोकर आ गया जो विद्युत पोल के पास खड़ा था। बिजली के तार हटाने गए दुकानदार राकेश कुमार गुप्ता उर्फ कल्लू का ध्यान बंटा और बदमाशों ने गोलक से नकदी निकाल ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी सफेद मोटरसाइकिल से फतेहपुर की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें