फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ब्रह्मनगर में धंसे डॉट नालों की मरम्मत में लगेंगे दो महीने

ब्रह्मनगर में धंसे दोनों डॉट नालों की मरम्मत के लिए गुरुवार को नगर निगम ने शटरिंग लगाने का कार्य पूरा कर पोकलैंड से नाले में गिरी मिट्टी, मलबा निकालना शुरू किया। मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने कार्य में 45 से 60 दिन लगने की संभावना जताई है। ब्रह्मनगर चौराहे से ईदगाह चौराहा जाने वाली व्यस्त सड़क पर चार दिन पहले अंग्रेजों के जमाने के दो डॉट नाले धंस गए थे। करीब आठ मीटर गहरे डॉट नाले धंसने से आसपास के मकानों और उनमें स्थित दुकानों के ढहने की आशंका थी, जिसके मद्देनजर नगर निगम ने वहां रह रहे सात परिवारों को तत्काल मकान खाली करने के लिए नोटिस दिया था। 27 तारीख को दोबारा नोटिस दी गई। नगर निगम जोन चार की प्रभारी अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने गुरुवार को भी आग्रह किया गया लेकिन लोग रैन बसेरे में जाने के लिए तैयार नहीं हुए। प्रभारी अभियंता ने बताया कि लोहे की शटरिंग और आसपास व्यू कटर लगाने का कार्य पूरा हो गया है। फासिंग मशीन से क्षतिग्रस्त नालों का मलबा निकाल रहे हैं। 30 जनवरी से नाले में पाइप बिछाना शुरू कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता से कहा कि जो कर्मचारी डॉट नाले में उतरकर कार्य कर रहे हैं, उन्हें सेफ्टी गार्ड के साथ उतारा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें