बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ तिराहे पर शनिवार रात एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर शराब पीते हुए वीडियो सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया, जिससे भीषण जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।