प्रदेश सरकार गांव में स्वच्छता के लिए लाखों रुपए का बजट हर ब्लॉक को देती है लेकिन ग्राम पंचायत में साफ सफाई की व्यवस्था बिल्कुल भी अच्छी नहीं है कल्याणपुर ब्लॉक के ईश्वरीगंज गांव के चौराहे से मात्र 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे बड़े बड़े कूड़े के ढेर लगे हुए है। इन कूड़े के ढेर में आग लगने की वजह दमघोटू धुंआ बस्ती में फैल रहा है।