फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पेंशनरों ने मांगों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च

शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Nov 2025 07:48 PM IST

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की ओर से शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला गया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन में टर्म्स एवं रेफरेंस के द्वारा पेंशनरों को वेतन आयोग के लाभों को न दिए जाने पर रोष जताया गया। बताया कि भारत सरकार ने वित्त संशोधन अधिनियम 2025 को लाकर नियमों में बदलाव कर दिया है। सरकार एनपीएस की तरह पुराने पेंशनरों को लाभ न देकर इसे समाप्त करना चाहती है। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा कि यदि सरकार पेंशनरों को आठवें वेतनमान से वंचित करती है तो पूरे प्रदेश का राज्य कर्मचारी सड़क पर उतर कर पेंशनरों के साथ आंदोलन करेगा। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश सिंह, बीएल गुलाबिया, बीएन पाल, रविंद्र कुमार मधुर, आरपी श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद अनुरागी, चंद्रहास सिंह चौहान, दीपा सोनकर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें